Home haryana महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब रोहतक सिटी के सहयोग से शिक्षा भारती  विद्यालय में गणित मेले का हुआ आयोजन

महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब रोहतक सिटी के सहयोग से शिक्षा भारती  विद्यालय में गणित मेले का हुआ आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारतीय गणितज्ञों ने अपने योगदान से विश्व में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

न्यूज़ डेक्स इंडिया –

रोहतक । महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब रोहतक सिटी के सहयोग से रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में आज  गणित मेले का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों द्वारा गणित विषय को रोचक बनाना था । इस अवसर पर लगभग 100 प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे रंगोली,  गणितीय प्रदर्श, उल्टी गिनती, उल्टे-सीधे पहाड़े, पहेलियां, चित्रकला, निबंध लेखन, गणित पर आधारित स्वरचित कविता, वैदिक गणित के 16 सूत्र आदि में भाग लिया। विद्यालय प्रबंध समिति ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण बताते हुए सब का उत्साहवर्धन किया । प्रतिभागी बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए विद्यालय प्राचार्य  ममता भोला ने अपने संबोधन में  कहा कि भारत असीम शक्तियों का भंडार है । यहां के गणितज्ञों ने शून्य की खोज, पाई की खोज आदि में अपना योगदान देकर विश्व में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । कविता में कक्षा दसवीं की प्राची और प्राची वत्स, निबंध में कक्षा नवमी की खुशी, पहाड़ों में कक्षा छठी की सविता, पहेलियों में कक्षा अष्टमी की वंशिका, भाषण में कक्षा दसवीं की अनीशा ने सराहनीय प्रदर्शन किया तो कक्षा अष्टमी की छवि का चार्ट, हिना और सैफाली की गणितीय रंगोली सर्वश्रेष्ठ रही। उल्टी व सीधी इंग्लिश और हिंदी गिनतियों में गर्वित राधिका और चैतन्य ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में सभी गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य सुश्री ममता भोला  एवं इनरव्हील क्लब रोहतक की प्रेसिडेंट श्वेता जैन , सेक्रेटरी सुषमा बत्रा, डॉ सोनिया अरोड़ा  ,अंजना गुप्ता , कोषाध्यक्ष अन्नू गांधी, रेनू सिंगला,बीनू कंसल,अनीता, डॉ दीपांशी द्वारा बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया,l गणित आचार्य शशि चानना, हेमा परुथी, सुनीता गुगनानी,  स्नेह लता,  मीनू,  सुमन बजाज  आदि उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?