Home Kurukshetra News चार दर्जन एटीएम मशीनें, ट्रैक्टरों के टायरों सहित पशु चोर अंतर्राज्जीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

चार दर्जन एटीएम मशीनें, ट्रैक्टरों के टायरों सहित पशु चोर अंतर्राज्जीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवादददाता

कुरुक्षेत्र,7 अगस्त।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा ने करीब चार दर्जन एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक चोरी, ट्रैक्टर व खड़े ट्रकों के टायर चोरी के वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के छह आरोपी सदस्यों को  गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से लाखों रूपये बरामद किये| पुलिस ने आरोपी फरमान पुत्र इशाक उर्फ शाका वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा पुत्र जुल्फा वासी बेगी शाहपुर, जिसान पुत्र अदरिस वासी बेगी  रुस्तम, जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोलू बेगी शाहपुर, इकराम उर्फ़ गुडफोड़ पुत्र इस्लाम वासी बेगी नाजर सभी वासियान जिला सहारनपुर  उत्तर प्रदेश व गुलशेर उर्फ काला पुत्र जरीफ उर्फ विजय वासी पभारी थाना जठलाना जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी है।

यह जानकारी देते हुए मोदी ने बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2020 को अनिल कुमार पुत्र बाबूराम वासी प्लाट नंबर- 149,इंडस्ट्रियल फेस-1 चंडीगढ़ ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एजीएस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा उसको हरियाणा के 5 जिलों का ईन्चार्ज बनाया हुआ है। इसमें से कुरुक्षेत्र जिला भी उनके अंडर आता है| 23/24 फरवरी 2020 की रात को एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम उखाड़ कर ले गये| वह एटीएम विर्क एंड सन्धु काम्पलेक्स पिहोवा में स्थापित था। जिसकी जानकारी आज सुबह दिनांक 24.02.2020 हमें बैंक से मिली। मौके पर जाकर जांच की और पाया की एटीएम मशीन चोरी हो गया है| जिसमें टोटल कैस 1417500/- Rs. था| अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये| जन्च्जिसकी शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जाँच उप निरीक्षक राज पाल को सौंपी गई| मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकार के अपराधों की जांच का जिम्मा अपराध शाखा-1 व 2 को सौंपा गया| अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक गुरविंद्र सिंह के मार्ग निर्देश में जांच एएसआई प्रेम चन्द, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह व विजय कुमार को सौंपी गई| जिसकी जाँच करते हुए आरोपियों का पता चला की एटीएम फाड़ने की वारदातों को अंजाम देने के छ आरोपी फरमान पुत्र इशाक उर्फ शाका वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा पुत्र जुल्फा वासी बेगी शाहपुर, जिसान पुत्र अदरिस वासी बेगी  रुस्तम, जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोलू बेगी शाहपुर, इकराम उर्फ़ गुडफोड़ पुत्र इस्लाम वासी बेगी नाजर सभी वासियान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व गुलशेर उर्फ काला पुत्र जरीफ उर्फ विजय वासी पभारी थाना जठलाना जिला यमुनानगर सहारनपुर, जींद व कुरुक्षेत्र की जेलों में बंद हैं| जिनको माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारन्ट पर लेकर माननीय अदालत में पेश किया| माननीय अदालत से दिनांक 4 अगस्त 2020 को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया| आरोपियों ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस की पूछताछ पर स्वीकार किया कि उनका 20/25 लडकों को गिरोह जो अलग-अलग ग्रुप बनाकर अलग-अलग जगहों पर भैसे चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे| इसके इलावा पंजाब, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, कैथल, जींद आदि जिलों करीब चार दर्जन एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक चोरी, ट्रैक्टर व खड़े ट्रकों के टायर चोरी की में वारदातों को अंजाम दिया हुआ है| इनमे इकराम उर्फ़ गुडफोड़ पुत्र इस्लाम वासी बेगी नाजर जिला सहारनपुर को 25 सौ रूपये का ईनामी घोषित अपराधी किया हुआ था| इससे पूर्व एक 25 सौ रूपये का ईनामी घोषित अपराधी फरमान भी अपराध शाखा-1 ने गिरफ्तार किया था| जोकि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र का  उद्घोषित अपराधी भी था| इस छ सदस्यी गिरोह का सरगना मुस्तफा है| इस गिरोह द्वारा कई बार पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ भी की जा चुकी है| इस गिरोह ने शाहबाद से एक सरिये का भरा ट्रक चोरी किया था | जिनको माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल कुरुक्षेत्र भेज दिया| जांच जारी है|

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?