Home haryana डीएवी स्कूल नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा की लड़कियों ने मारी बाजी, जीता गोल्ड मेडल

डीएवी स्कूल नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा की लड़कियों ने मारी बाजी, जीता गोल्ड मेडल

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीएवी पुलिस लाइन अंबाला की नैना व पलक ने किया शानदार प्रदर्शन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता /डॉ प्रदीप गोयल

अंबाला। पीएपी जालंधर में संपन्न हुई अंडर-19 आयु वर्ग की डीएवी स्कूल नेशनल गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। डीएवी पुलिस लाइन अंबाला के हॉकी कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके सेंटर से टीम में नैना व पलक ने हिस्सा लिया था। जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को विजयी बनाया। उन्होंने बताया कि नैना राइट इन और पलक डिफेंस पोजीशन पर हॉकी खेलती हैं। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 8 -0  और फाइनल मुकाबले में झारखंड को 2-0 से हराया था।उन्होंने बताया कि डीएवी हरियाणा की टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके सेंटर से खिलाड़ी अलग-अलग टूर्नामेंट में प्रदर्शन करके सेंटर और अंबाला का नाम रोशन कर रहे हैं। टीम की इस उपलब्धि पर अंबाला हॉकी एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र विज, लेक्चरर जितेंद्र कुमार, प्रेमनाथ सभरवाल, किरण छिब्बर, अमन, गोल्डी, परमजीत, जसबीर, विनोद,जय बख्शी, नितिन, बलदेव सिंह, बृजेश कुमार, बीएस कंबोज व हरजीत जीतू ने कोच एवं टीम को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?