Home haryana 26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में भव्य रूप से आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह

26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में भव्य रूप से आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

उपायुक्त एवं पुलिस आयुक्त 24 जनवरी को करेंगे फुल ड्रैस फाईनल रिर्हसल का निरीक्षण 

न्यूज़ डेक्स संवाददाता –

पंचकूला । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में जहां स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जांएगे, वहीं हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी कैडेट्स और आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्चमास्ट किया जाएगा।
उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने आज लघु सचिवालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में आयोजित किया जाएगा। बरसात की स्थिति में सेक्टर 5 स्थित इन्द्रघनुष आॅडिटोरियम को वैकल्पिक स्थल के लिए रूप में चयनित किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिये कि परेड ग्राउंड के साथ-साथ इन्द्रघनुष आॅडिटोरियम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जाएं।

उन्होंने कहा कि 20, 21 और 23 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की रिर्हसल की जाएगी जबकि 24 जनवरी को फुल ड्रैस फाईनल रिर्हसल होगी, जिसका निरीक्षण वे स्वयं, पुलिस उपायुक्त के साथ करेंगे।
उपायुक्त ने निर्देश दिये कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा परेड ग्राउंड व नगर निगम द्वारा सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग सुयक्त रूप से आयोजन स्थल के आस-पास नाकों की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने नगर निगम को रिर्हसल के दौरान और कार्यक्रम के दिन स्कूली बच्चों और आम जन के लिए अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस व नगर निगम द्वारा अग्निशामक वाहनों की व्यवस्था की जाए। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टीमों का चयन एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी की देख-रेख में किया जाएगा। कार्यकम में स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल बैंड व डंबल और पीटी शो का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
उपायुक्त ने निर्देश दिये कि समारोह के दौरान विभागों द्वारा विभिन्न थीमों पर आधारित झांकियां निकाली जाएं। इसके अलावा संबंधित विभागों द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी बैनर्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम ममता शर्मा, नगराधीश गौरव चैहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, एसीपी सुरेन्द्र सिंह, तहसीलदार पंचकूला पुन्यदीप शर्मा, तहसीलदार रायपुररानी विरेन्द्र गिल, जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेन्द्र पुनिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सतपाल शर्मा, डीपीसी कुलभूषण शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा, डाॅ. विकास गुप्ता, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी राहुल बारकोडिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह व अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?