Home haryana लोहड़ी उत्सव कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले त्योहारों के इतिहास में जोड़ेगा एक नया अध्याय:सुधा

लोहड़ी उत्सव कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले त्योहारों के इतिहास में जोड़ेगा एक नया अध्याय:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने लोहड़ी उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए थीम पार्क का किया निरीक्षण

बाजरे की खिचड़ी, देशी घी जैसे व्यंजनों को परोसा जाएगा आम जन के लिए

थीम पार्क में 11 जनवरी को सायं 4 बजे होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

गिद्दा, मलवई गिद्दा, भांगड़ा, जिंदुआ व पंजाबी लोक गायकी रहेगा आकर्षण का केंद्र

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों के लिए पहला लोहड़ी उत्सव कुरुक्षेत्र के त्योहारों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा। इस उत्सव में जहां लोगों के लिए बेहद उमदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रबंध किया गया है, वहीं लोगों को बाजरे की खिचड़ी, देशी घी और शक्कर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। अहम पहलू यह है कि पहले लोहड़ी महोत्सव को कुरुक्षेत्र के हजारों लोगों के साथ एक जश्न की तरह मनाया जाएगा।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को देर सायं थीम पार्क में लोहड़ी उत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य साहिल सुधा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी,भाजपा नेता सुरेश सैनी कुक्कु, राम मेहर शास्त्री ने थीम पार्क में 11 जनवरी को मनाए जाने वाले पहले लोहड़ी उत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में पहला लोहड़ी उत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव 11 जनवरी को सायं 4 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में गिद्दा, मलवई गिद्दा, भांगड़ा, जिंदुआ व पंजाबी लोक गायकी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी है।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व देश की संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस पर्व को हर साल मनाया जाता है। इस बार लोहड़ी के उत्सव को लोगों के संग मनाने की योजना को तैयार किया गया है। इस बार लोहड़ी पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसलिए लोगों के साथ इस उत्सव को मनाने के लिए कार्यक्रम को तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहला लोहड़ी उत्सव 11 जनवरी को सायं 4 बजे थीम पार्क में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि पहले लोहड़ी उत्सव में गिद्दा, मलवई गिद्दा, भांगड़ा, जिंदुआ व पंजाबी लोक गायकी के लिए के पंजाब के बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस उत्सव में कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। सभी लोगों से अपील की जा रही है कि उस उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?