शाहाबाद। जब भारत जोड़ो यात्रा शाहाबाद शहर में प्रवेश करने वाली थी तो नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु अपने 5 वर्षीय पुत्र दक्ष के साथ वहां पर पहुंचे और कांग्रेसी नेताओं को बताया कि उनके बेटे की राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करने की इच्छा है। जिस पर कार्यकर्ताओं ने जक्ष को राहुल गांधी के साथ चलाया। और लगभग 10 मिनट जक्ष राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने जक्ष को प्यार भी किया और उनका हालचाल भी जाना। डॉ अभिमन्यु ने राहुल गांधी और सभी कांग्रेसियों का धन्यवाद भी किया।