Home haryana एससी एसटी विद्यार्थी इग्नू से बीए,बीकॉम और बीएसएसी सकते हैं निशुल्क: डा धर्म पाल

एससी एसटी विद्यार्थी इग्नू से बीए,बीकॉम और बीएसएसी सकते हैं निशुल्क: डा धर्म पाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

पिछले पांच वर्षो में कुल 61545 एससी एसटी विद्यार्थियों ने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा को चुना

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में रेगुलर डिग्री करने के साथ साथ इग्नू से विभिन्न तरह के कौशल आधारित डिप्लोमा पाठ्यक्रम या कोई भी डिग्री कर सकते हैं
उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 सैशन के लिए इग्नू एससी एसटी विद्यार्थियों के लिए बीए,बीकॉम और बीएसएसी मे निशुल्क दाखिले की सुविधा प्रदान करता है उन्हे केवल रजिस्ट्रेशन फीस का ही भुगतान करना पड़ेगा एससी एसटी विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरते वक्त अपना जाती प्रमाण पत्र और इनकम सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है
इग्नू अनेक तरह के ऐसे पाठ्यक्रम  करवाती हैं जिन्हे करके आप अपनी रेगुलर डिग्री के साथ अपनी रुचि के हिसाब से अपने कौशल को बड़ा सकते है जैसे की आप इग्नू के कंप्यूटर से संबंधित पाठ्यक्रमों में, भोजन एवं पोषण संबंधित, समाज कार्य संबंधित, शिक्षा संबंधित, मनोविज्ञान संबंधित, डिजास्टर मैनेजमेंट संबंधित, टूरिज्म संबंधित आदि विभिन्न तरह के 230 पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते है
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत पिछले 05 वर्षो में लगभग 61545 एससी एसटी विद्यार्थियों ने इग्नू से उच्च शिक्षा हासिल कर अपने अपने को उड़ान देने का काम किया है इग्नू की इस पहल से इन हजारों विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा हासिल कर समाज की मुख्य धारा में जगह बनाने में सफलता हासिल की है अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2017 में 5337, वर्ष 2018 में 6955, वर्ष 2019 में 9296, वर्ष 2020 में 18861 और वर्ष 2021 में 21096 एससी एसटी विद्यार्थियों ने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा को चुना है

जनवरी 2023 सत्र के लिए इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?