Home haryana लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है सरकार : अशोक अरोड़ा

लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही है सरकार : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कच्चे तेलों के दाम घटने के बाद भी नही घटाए जा रहे पैट्रोल डीजल के दाम

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की जेबों पर डाका डालने का कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेलों के दामों में भारी गिरावट आने के बावजूद पैट्रोल व डीजल के दामों में कोई कटौती नही की गई है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि पैट्रोल व डीजल के दामों में कम से कम 20 रूपए प्रति लीटर की कटौती की जाए। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा अपने निवास स्थान पर बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी नेता सुभाष पाली, जसमेर सिंह घराड़सी, पवन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि प्रजातंत्र में सरकार लोगों के हित के लिए होती है लेकिन यह सरकार कैसे लोगों की जेब से पैसा निकाला जाए यह सोच रखती है। कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस राज में कच्चा तेल लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद डीजल का रेट 50 रूपए प्रति लीटर था। उस समय भाजपा नेता कपड़े निकालकर प्रदर्शन करते थे। आज भी उन भाजपा नेताओं को कपड़े निकालकर प्रदर्शन करना चाहिए जब कच्चे तेलों की कीमतों में भारी गिरावट आई है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई है और डीजल का रेट लगभग 90 रूपए प्रति लीटर है। ऐसे में सरकार की मंशा साफ दिखाई पड़ रही है कि सरकार लोगों को कोई राहत नही देना चाहती। केंद्र सरकार को चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में जिस दर से कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट आई है, उसी दर से पैट्रोल व डीजल के दामों में कमी लाई जाए ताकि महंगाई की मार झेल रहे देश के लोगों को कुछ राहत मिल सके।

कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हर वर्ग महंगाई के कारण परेशान है। डीजल के दाम बढने के कारण हर घरेलू उपयोग की चीज महंगी हो गई है। आम आदमी के लिए घर का खर्च चलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गहरी निद्रा में सोई पड़ी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?