विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा के परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम का किया शुभारंभ
विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा के परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों की प्रशंसा
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । थानेसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने के लिए विद्यार्थियों को बिना किसी डर और बिना किसी भय के अपनी तैयारी करनी चाहिए। इन परीक्षाओं को लेकर अपने मन पर किसी प्रकार का तनाव नहीं रखना चाहिए। इस तनाव को कम करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
वे शुक्रवार को सुंदरपुर गांव के एसडी गल्र्स सीनियर सैंकेडरी स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों को अपना संदेश दे रहे थे। इस परीक्षा पे चर्चा-2023 कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले गुरुनानक सीनियर सेंकेडरी स्कूल की विद्यार्थी सुनैना, सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की तनु को द्वितीय, पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल की संजना को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा रेखा, सौरव, महिमा, चेतन्य, उदयवीर, मुस्कान, अंशदीप सिंह, अनिष्का, कृष, टसन, संध्या, नाम्या, नीतू, हरमन कौर, तमन्ना, तानवी, तनु पांचाल, दीप्ति सैनी, खुशी सैनी, लक्षिता शर्मा, जशन सहारन, शिवेश, पल्लवी, प्रियंका, आरती, लक्ष्मी, वारनदीप सिंह, अनुष्का, करिश्मा, माही को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस परीक्षा को लेकर स्कूलों में ड्राईंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 129 बच्चों को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही 10 एक्सीलेंट और 25 सुपरीयर तथा बाकी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इन परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बच्चों से बातचीत करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पीपीसी 2023 के लिए पंंजीकरण शुरु हो गए है। पपीसी-2023 में कक्षा नौंवी से बारहवीं के छात्र हिस्सा ले सकते है।
भाजपा युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि इच्छुक छात्र माईजीओवी.इन पर खुद को पंजीकृत करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर पा सकते है। पीएम मोदी के पीपीसी के हिस्से के रुप में वह छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स साझा करते है और शिक्षा व करियर के बारे में सवालों का जवाब देते है। जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस काय्र्रक्रम को लेकर माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करते है ताकि छात्रों को सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद की जा सके और इसके लिए उन्हें सक्षम बनाया जा सके। स्कूल के प्रिंसीपल विकास शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।