Home haryana गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वर्ण जयंती समारोह

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वर्ण जयंती समारोह

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री अवनीश भटनागर, कार्यक्रम के अध्य्क्ष कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा एवं अन्य अतिथियों विद्याभारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, सह संगठन मंत्री बालकृष्ण, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यालय के एन.सी.सी. थल सेना एवं वायु सेना के कैडेट द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत की गई और मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय स्वर्ण जयंती लोगो (चिह्न) का अनावरण किया गया और विद्यालय की पूर्व प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व आचार्यों, पूर्व छात्रों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि अवनीश भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की स्थापना 21 जनवरी 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्रीगुरुजी’ द्वारा भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा का केंद्र स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा देशभर में संचालित अनेक विद्यालयों में से एक है जहां शिक्षा मात्र परीक्षा के लिए नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए होती है। विद्या भारती के विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्र भैया-बहन श्रेष्ठ वैश्विक ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा, संस्कार, देशभक्ति, समर्पण, सेवा एवं त्याग की भावना सीखते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने विद्यालय की शानदार 50 वर्षों की यात्रा पर स्वर्ण-जयंती समारोह आयोजन पर विद्यालय परिवार को वधाई दी एवं सांसद निधि से 11लाख रुपये की अनुशंसा राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थी देश और विदेश में उच्च पदों पर आसीन होकर देश और समाज की सेवा में संलग्न हैं और अपनी विशिष्ट पहचान बनाये हुए हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों द्वारा सम्पूर्ण रामायण को नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत करना दर्शको को मंत्रमुग्ध कर गया। इसके अलावा कृष्ण लीला,  समूह गान, हरियाणवी नृत्य एवं भांगड़ा के साथ-साथ मलखंब का भी शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के इतिहास एवं छात्रों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि गोयल एवं पूर्व आचार्य सुरेश जोशी ने भी कार्यक्रम में अपने अनुभव सांझा किये। विद्यालय के इस समारोह में विद्या भारती के अधिकारियों सहित प्रांत एवं नगर के विद्यालयों के प्रबंध समितियों के सदस्यगण, विद्यालय के पूर्व आचार्य, पूर्व छात्र एवं अभिभावकों सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा द्वारा कार्यक्रम में पधारने पर सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?