Home haryana आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्घ :- मुख्यमंत्री

आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्घ :- मुख्यमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

बरसाती जल निकासी के लिए गुरुनानकपुरा में बनेगा डिस्पोजल

डिस्पोजल के निर्माण पर खर्च होंगे 26 करोड़ 15 लाख रुपये

डिस्पोजल बनने के बाद आधा दर्जन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

गुरुनानकपुरा व पुरानी सब्जी मंडी हिसार रोड़ पर पहुंचे loमुख्यमंत्री मनोहर लाल

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

रोहतक ।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्घ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज शाम नगर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया और उनकी प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल निकासी से संबंधित नई परियोजनाओं, मरम्मत व जीर्णोद्घार आदि कार्य के लिए 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुनानकपुरा राहर रोड पर पहुंचे। यहां पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नए डिस्पोजल का निर्माण किया जाना है। जिस स्थान पर डिस्पोजल बनाया जाएगा, वहां का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस संबंध में पूरी रिपोर्ट प्राप्त की। इस डिस्पोजल के निर्माण पर 26 करोड़ 15 लाख रुपए की अनुमानित लागत आएगी। डिस्पोजल से लेकर चमारिया ड्रेन तक 900 एमएम की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इस संबंध में उपायुक्त यशपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया कि डिस्पोजल के निर्माण के लिए गत 24 जनवरी को टेंडर खुल चुका है और लगभग एक महीने में संबंधित एजेंसी को कार्य अलॉट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 18 माह में पूरी हो जाएगी। इस डिस्पोजल के बनने के बाद लगभग आधा दर्जन कॉलोनियों को लाभ मिलेगा। इनमें महावीर कॉलोनी, संजय नगर, न्यू चमनपुरा, कृष्णा कॉलोनी व साईं दास कॉलोनी आदि शामिल है।

पुरानी सब्जी मंडी के समीप निर्माणाधीन दुकानों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके उपरांत पुरानी सब्जी मंडी के समीप रोहतक-हिसार रोड़ पर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही दुकानों का निरीक्षण किया। यह इंदिरा मार्केट से सब्जी मंडी मोड़ तक हिसार रोड को चौड़ा करने की परियोजना है। इस परियोजना के तहत दुकानों को तोडक़र पीछे की ओर किया जा रहा है। रोहतक-हिसार रोड़ पर 73 दुकानें बनाने का कार्य प्रगति पर है, जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। इसके अलावा सब्जी मंडी रोड़ पर 108 दुकानें, इसी प्रकार से रोड को चौड़ा करने के लिए दोबारा से बनाई जाएगी। 73 दुकानें बनाने का कार्य इसी वर्ष मार्च महीने में पूरा हो जाएगा, जबकि 108 दुकान में जुलाई माह तक बनकर तैयार हो जाएगी। परियोजना के तहत इन दुकानों के सामने नाला बनाया जाएगा और रोड को चौड़ा किया जाएगा, जिसका कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा ह

एतिहासिक गौकरण तीर्थ स्थल पर भी पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक के ऐतिहासिक गोकर्ण तीर्थ स्थल पर पहुंचे, यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। तीर्थ स्थल पर पहुंचने पर महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी जी महाराज व महामंडलेश्वर बाबा कमल पुरी जी महाराज ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थ स्थल पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्थानीय प्रेम नगर स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवल सिंह सैनी के घर भी गए और उनके साथ चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, एडीजीपी ममता सिंह, जिला उपायुक्त यशपाल, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, तरूण सन्नी शर्मा, राजेश सहगल, सुदर्शन धींगड़ा, अजय निझावन, पार्षद सुरेश किराड़, सुरेश सैनी, पप्पन गुलिया, दीपू नागपाल, अंकुर नागपाल व राजीव भांकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?