Home haryana आजादी के अमृत महोत्सव के यादगार लम्हों को नाटकों में किया जाएगा शुमार:सिरोहीवाल 

आजादी के अमृत महोत्सव के यादगार लम्हों को नाटकों में किया जाएगा शुमार:सिरोहीवाल 

by ND HINDUSTAN
0 comment

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों का मास्टर ट्रेनर देवराज सिरोहीवाल

परियोजना अधिकारी पवन आर्य ने दिए टिप्स

कार्यशाला के दूसरे दिन दोपहर के सत्र में हुआ लेखन कार्य

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र ।आजादी के अमृत महोत्सव के यादगार लम्हों को नाटकों में शुमार किया जाएगा। इन नाटकों को आजादी के अमृत महोत्सव के थीम को आधार मानकर ही लिखा जाएगा। इन नाटकों के लेखन का कार्य सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के ड्रामा पार्टी और आरसीटीओ ग्रुप के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि जनसंपर्क विभाग की कार्यशाला के दूसरे दिन सुबह के सत्र में मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल व जनसंपर्क विभाग के परियोजना अधिकारी पवन आर्य ने संगीत विषय को लेकर टिप्स दिए।
सूचना  जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अंबाला व हिसार मंडल के भजन पार्टी कलाकारों, ड्रामा पार्टी के सदस्यों, खंड प्रचार कार्यकर्ताओं व आरसीटीओ गु्रप के कार्यशाला के दूसरे दिन कलाकृति भवन में विषय विशेषज्ञों ने नई धुन बनाने, धुनों में आजादी के अमृत महोत्सव की यादों को ताजा करने, आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित नाटकों का निर्माण करने और आदर्श मंच संचालन के गुरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल ने कलाकारों को अच्छे मंच संचालन के गुरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अच्छे मंच संचालक और मंच पर बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए सबसे पहले आत्म विश्वास होना जरूरी है। इससे पहले कलाकार को अच्छे से तैयारी करनी चाहिए कि किस विषय को लेकर मंच पर किस प्रकार अच्छे से प्रस्तुति दी जानी है। इसके साथ ही मंच पर आने वाले से पहले वेष व साज सज्जा पर विशेष फोकस रखने की जरूरत है।
परियोजना अधिकारी पवन आर्य ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नए गीत लिखने और इन गीतों में प्रदेश और देश के विकास की उपलब्धियों को शामिल करने के विषयों पर बोलते हुए कहा कि सभी लोक कलाकारों को अपनी परंपरागत धुनों और गीतों में सरकार की नवीनतम उपलब्धियों में शामिल करना चाहिए। सरकार की तरफ से 15 अगस्त 2023 तक आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया जा रहा है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क विभाग के कलाकारों की अहम भूमिका रहेगी। इसलिए नए नाटकों का सृजन करके आजादी के अमृत महोत्सव का थीम शामिल किया जाए। इस सत्र में लोक कलाकारों को नई धुन बनाने को लेकर बारीकी से प्रशिक्षण दिया तथा दोपहर बाद लोक कलाकारों ने लेखन का कार्य किया। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, सहायक सूचना जनसम्पर्क अधिकारी बलराम शर्मा उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?