Home Kurukshetra News मातेश्वरी आहिल्या बाई होल्कर शिक्षा समिति ने एम.बी.बी.एस. कर रहे जयभारती पाल को किया सम्मानित

मातेश्वरी आहिल्या बाई होल्कर शिक्षा समिति ने एम.बी.बी.एस. कर रहे जयभारती पाल को किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर। आहिल्या बाई होल्कर शिक्षा समिति ने प्रतिभाशाली छात्रा जयभारती पाल पुत्री जयभगवान पाल (करनाल) को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया। बता दें कि छात्रा जयभारती पाल महाराणा अग्रसेन मैडीकल कॉलेज अग्रोहा हिसार से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रही हैं।

पिता जयभगवान पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए करनाल पहुंचे तथा पूरा परिवार मेहनत कर बेटी की पढ़ाई करवा रहे हैं ताकि वह समाज की सेवा कर सके। गरीब परिवार की इस मेहनत को देखते हुए मातेश्वरी आहिल्याबाई होल्कर शिक्षा सेवा समिति (रजि.) ने उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया।

संस्था के प्रधान नरेश पाल चिडाओ, अमित नीलोखेड़ी, मास्टर अमन पाल उमरी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में जो छात्र-छात्रा किसी कारणवंश अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते उनकी हर संभव सहायता कर उन्हें शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि वह पढ़ाई कर अपने परिवार व समाज की सेवा कर सके।

इस मौके पर नरेश पाल चिडाओ, एडवोकेट राजकुमार पाल भुस्थला, अमित पाल नीलाखेड़ी, मास्टर अमन पाल उमरी, देशराज पाल, मोहन पाल सग्गा, एडवोकेट राकेश पाल, पंच सतीश पाल रंबा, राजेश पाल करनाल, राजेश गोलपुरा के अलावा अन्य सदस्यगण मौजूद थे। छात्रा जयभारती पाल का कहना है कि वे डॉक्टर बनकर एक समाजसेवा का कार्य करना चाहती हूं और इसी का सपना उनके घर वाले देखते आ रहे हैं। जिसको पूरा करने के लिए मैं हमेशा जी तोड़ मेहनत करुंगी ताकि माता-पिता का सपना पूरा हो सके। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?