कमेटी के प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य मैंबर साहिबान तथा जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कर्मचारियों के हित में कारगर कदम उठाए जाएंगे : एचएसजीएमसी प्रधान
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को शाहाबाद मारकंडा में सुशोभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब का प्रबंध ले लिया। यह सारी कार्रवाई एचएसजीएमसी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, जूनियर उप प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी समिति मैंबर रमणीक सिंह मान, बीबी रविंदर कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, कवलजीत सिंह अजराना, तजिंदर सिंह मक्कड़ ने की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें पहले से दी जा रही सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी। इसके अलावा संस्था द्वारा कर्मचारियों के हित में ओर भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले एचएसजीएमसी द्वारा हरियाणा के बड़े सभी सात गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल ली गई थी और अब लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों व अटैच गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल का कार्य शुरु किया गया है।
बातचीत करते हुए एचएसजीएमसी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल का मुद्दा काफी पुराना है और कमेटी ने इसके लिए बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी है। काफी समय तक इस बारे में सुप्रीम कोर्ट में केस भी चलता रहा और आखिरकर २० सितंबर २०२२ को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा की सिख संगत को उसका अधिकार देते हुए एचएसजीएमसी को मान्यता देते हुए सेवा संभाल के लिए हरी झंडी दे दी थी। अब संस्था द्वारा प्रांत के गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल कर ली गई।