Home Kurukshetra News एक साल में देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का पूरा करेंगे टारगेट: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

एक साल में देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का पूरा करेंगे टारगेट: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

by ND HINDUSTAN
0 comment

चिकित्सा सामग्री 50 से 90 प्रतिशत तक कम दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही है : अनुराग सिंह ठाकुर

जन औषधि दिवस  : अच्छी और सस्ती दवाईयां लिखें डॉक्टर, जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार देती है पांच लाख रूपये तक की मदद

न्यूज डेक्स इंडिया

हमीरपुर। पिछले 8 साल में केंद्र सरकार ने देश में 9,177 जन औषधि केंद्र खोले हैं और अगले एक साल के अंदर इसके 10,000 केंद्र खोलने का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।  यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयोजित जन औषधि दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन केंद्रों को खोला गया है जहां लाखों लोगों को सस्ती और अच्छी दवाईयां मिल रही हैं। उन्होंने डॉक्टरों से भी आह्वान किया कि वे अच्छी और सस्ती दवाईयां मरीजों को लिख कर दें ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके। अगर डॉक्टर इन दवाइयों को लिखकर नहीं देंगे तो लोगों को भी सही ढंग से सुविधा नहीं मिल पाएगी।  उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित किए गए फार्मा उद्योगों से ही इन दवाईयों को खरीदा जाता है । उन्होंने कहा कि जो दवाइयां हजारों रुपये की होती थीं, आज वह चंद रुपयों की हो गई हैं ताकि इन्हें आम आदमी तक आसानी से पहुंचाया जा सके ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?