Home International News रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु ने नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के अवसर पर द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु ने नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के अवसर पर द्विपक्षीय वार्ता की

by ND HINDUSTAN
0 comment

‘मेक इन इंडिया’ में रूस के उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों सहित क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई

न्यूज़ डेक्स इंडिया

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में रूस के रक्षा उद्योग की भागीदारी और इसे और गति प्रदान करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में निरंतर विश्वास और आपसी सम्मान पर संतोष व्यक्त किया और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?