Home haryana पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में स्थाई हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव:सुधा

पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में स्थाई हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने पर सरकार का फोकस

हेलीपैड का प्रस्ताव भेजा सरकार के पास

न्यूज़ डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में स्थाई हेलीपैड प्रोजेक्ट बनाने की योजना तैयार की गई है। इस प्रस्ताव का खाका तैयार करके सरकार के पास भेजा गया है। इस परियोजना से काफी फायदा होगा।
विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने पर फोकस रखे हुए है। इस विषय को जहन में रखते हुए सरकार हर रोज किसी न किसी योजना पर काम कर रही हैै। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में स्थाई हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है। यह एक बहुत बड़ी परियोजना है। इस योजना पर सरकार की मोहर लगने के बाद प्रस्ताव के अनुसार कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे कुरुक्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाएगा।

विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से गीता स्थली ज्योतिसर को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 206 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का काफी कार्य पूरा किया जा चुका है और सरकार का प्रयास है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा कर लिया जाए। इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए है। इस शहर के सभी तीर्थो पर विकास कार्य चल रहे है और कई तीर्थो पर विकास कार्य पूरे भी किए जा चुके है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?