Home Kurukshetra News लंबित मांग को अब और लंबित ना करें कुवि प्रशासन: अनुबंधित शिक्षक

लंबित मांग को अब और लंबित ना करें कुवि प्रशासन: अनुबंधित शिक्षक

by ND HINDUSTAN
0 comment

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,30 दिसंबर।कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कांट्रैक्ट अस्सिटेट प्रोफेसर्स एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों ने गत मंगलवार को हुई विश्वविद्यालय की सुप्रीम बाडी कार्यकारिणी परिषद की  बैठक को लेकर विश्वविद्यालय के रोज गार्डन में डा. अभिनव की अध्यक्षता में बैठक की। एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमें अपनी कार्यकारिणी परिषद के माध्यम से समान कार्य समान वेतन देने पर जो मुहर लगाई है उसका हम समर्थन करते है लेकिन हम प्रशासन से कहना चाहते है कि जो दो मुख्य शर्ते है प्रथम विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति और दूसरा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अंतिम आदेश मान्य का।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन इन दोनों मुद्दों पर अपनी स्थिति मजबूत करें ताकि हमारी लंबित समान कार्य समान वेतन की मांग अब और अधिक लंबित ना हो सके क्योंकि यह मामला अब बहुत ही लंबित हो चुका है। एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि हम 191 अनुबंधित शिक्षकों को उम्मीद है कि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव डा.संजीव कुमार शर्मा हमारी उम्मीदों को जल्द पूरा करेंगे और हमें समान कार्य समान वेतन देने का वायदा निभायेंगे। इस अवसर पर डा.नवीन, डा. ज्ञान सागर, डा. महेश, डा. अजय, डा. संजीव, डा. सुशील, डा. पुरूषोत्तम, डा. प्रदीप, डा. जापान सिंह, डा. कर्मजीत, डा. राहुलदेव, पंकज कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार आदि सम्मिलित थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?