Home haryana गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के साथ अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों का आनंद लिया

गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के साथ अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों का आनंद लिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के अम्बाला आगमन पर गृह मंत्री अनिल विज ने त्रिपुरा सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर हार्दिक बधाई दी  

रविवार शाम गृह मंत्री अनिल विज स्वयं अपनी कार में प्रदेश प्रभारी को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन छोड़ने गए

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का अम्बाला छावनी में स्वागत किया और इसके उपरांत उन्होंने उनके साथ अम्बाला के मशहूर गोल-गप्पों का आनंद लिया।भाजपा प्रदेश भारी बिप्लब कुमार देब रविवार को यमुनानगर में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत दोपहर अम्बाला छावनी में पहुंचे, जहां गृह मंत्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया और विगत दिनों भाजपा की त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में जीत की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने आपस में चर्चा की। इसके उपरांत गृह मंत्री अनिल विज स्वयं अपनी गाड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी को उनकी आगामी यात्रा के लिए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए गए।

गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रभारी बिप्लब देव को अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों के बारे बताया और इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ही दोनों नेताओं ने एक साथ गोलगप्पे खाए और आनंद लिया। इसके उपरांत शाम नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से भाजपा प्रभारी अम्बाला छावनी से रवाना हुए। इस दौरान सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?