Home haryana केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है निरंतर कार्य :- कृषि मंत्री जेपी दलाल

केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है निरंतर कार्य :- कृषि मंत्री जेपी दलाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित 

अंत्योदय उत्थान की दिशा में किया जा रहा है उत्कृष्टïï कार्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की बढ़ा गौरव

मोटे अनाज को सरकार द्वारा दिया जा रहा है बढ़ावा

जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर की शांति बहाल

सेना को किया सशक्त

गांव के पूर्व सरपंच ने सैकड़ों समर्थकों सहित पार्टी की नीतियों में विश्वास  व्यक्त करते हुए भाजपा ज्वाइन की

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब वर्गों के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की नीति व नियत साफ है तथा सरकार जनता की सेवा के भाव से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा गरीब विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल कलानौर खंड के गांव बसाना में पूर्व सरपंच सीताराम राठी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, पार्टी के वरिष्ठï नेता शमशेर खरकड़ा, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पार्टी के संयोजक नागेंद्र शर्मा, योगेश्वर दत्त की उपस्थिति में पूर्व सरपंच सीताराम राठी को सैकड़ों समर्थकों के साथ पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा मोटे अनाज बाजरा इत्यादि को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की खुशीहाली बढ़ेगी। देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण हर देश भारत के साथ मजबूत संंबंध चाहता है। देश को जी-20 की अध्यक्षता प्राप्त होना भी देश के लिए बड़े गौरव की बात है। जी-20 के सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एंड कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए कारगर कदम उठाये है तथा भारत में 370 को समाप्त किया है। सेना को कार्रवाई की शक्ति प्रदान की गई है, जिससे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ा है। 

जेपी दलाल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान देश में स्वदेशी वैक्सीन विकसित करके नागरिकों को मुफ्त 2 डोज दी गई है। किसानों की मेहनत से भरपूर कृषि उत्पादन हुआ है, जिससे देशवासियों को भरपूर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार द्वारा किसान की मेहनत का पूरा फल किसान को पहुंचाने के लिए बिचौलियों को खत्म किया है। लगभग 62 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के सीधे खाते में पहुंचाई गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी किसानों को पूरा मुआवजा दिया गया है। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा फसल मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिएकड़ किया गया है। सरकार द्वारा खेतों में बरसाती पानी जमा होने की समस्या को दूर करने के लिए 1200 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए है। इस वर्ष 25 हजार एकड़ भूमि को सुधारा गया है तथा आगामी वर्षों में लगभग पौने 2 लाख एकड़ भूमि को सुधारा जायेगा तथा भविष्य में किसानों के खेतों में बरसात के पानी का भराव नहीं होगा।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी व उद्यान को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है तथा मछली पालन, पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को ऋण के अलावा मंडियां उपलब्ध करवाई जा रही है। भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की फसल का पूरा मूल्य किसानों को दिया गया है। प्रदेश में मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है।  एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को चिरायु हरियाणा योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिये गए है तथा बीपीएल कार्ड भी बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले है। उन्होंने खेलों में उत्कृष्ठï प्रदर्शन करने वाले 2 खिलाडिय़ों रितिक व तन्नू का सम्मानित भी किया।

भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को दिया जायेगा पूरा मान-सम्मान :- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी को समर्थकों सहित भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश में ईमानदार मुख्यमंत्री के तौर पर छवि है। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान सभी वर्गों को पूरा मान-सम्मान एवं प्रतिनिधित्व दिया है। मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है तथा उनके मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में पार्टी का संगठन भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अंत्योदय उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए गरीबों के दिल में जगह बनाई है तथा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?