एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र ।गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36 वां राज्य स्तरीय विद्या भारती खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, शतरंज, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, कुश्ती, योग, वॉलीबॉल, फुटबॉल,हैंडबाल, टेबल टेनिस, स्विमिंग, स्केटिंग, एथलेटिक्स,निशानेबाजी तथा तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
शिक्षा भारती, रामनगर, रोहतक में आयोजित बैडमिंटन अंडर 14, 17 व 19 तीनों वर्ग में स्वर्ण पदक।
शतरंज अंडर 14 में स्वर्ण अंडर 17 व 19 में रजत पदक। कराटे अंडर 14 में कृथार्थ, पार्थ, वेदांश, निशांत ने स्वर्ण व अंशुमन व विक्रमादित्य ने रजत पदक। कराटे अंडर 17 में दक्ष, कपिश, आदर्श, सहदेव, आयुष व तमन्ना ने स्वर्ण, अंडर 19 में वंशु को स्वर्णपदक ।
ताइक्वांडो अंडर 14 में कनिष्क, अक्षित, नित्यम, अर्थ व याशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वुशु खेल में समरजोत गिल व उपासना ने स्वर्ण,
कुश्ती में सात्विक व गुर्शित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
योग अंडर 17 टीम ने रजत पदक के साथ आर्टिस्टिक योग में नवल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा एस.एम.बी. गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल अंडर 17 व 19, फुटबॉल अंडर 17 व 19,हैंडबॉल अंडर 17, टेबल टेनिस अंडर 14, स्विमिंग गृशम, अंडर 17, स्केटिंग तानित व कुनाल, अंडर 17 ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । बास्केटबॉल अंडर 17, हॉकी अंडर 17, हैंडबॉल अंडर14, व 19 ने रजत पदक प्राप्त किया
तीरंदाजी अंडर 17 रिकर्व राउंड में शिवम (द्वितीय), सिद्धार्थ (तृतीय), मयंक (चतुर्थ)। इंडियन राउंड में प्रज्ञेश (तृतीय) व श्रेया (चतुर्थ)।
एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गोपाल विद्या मंदिर, जींद में आयोजित हुई जिसमें खिलाड़ियों ने दौड़, बाधा दौड़, रिले, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो व हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग में गर्विता ने 100 मीटर में रजत, 80 मीटर हर्डल में कांस्य, रिले में रजत। अंडर 17 बालिका वर्ग में हरगुन ने 100, 200, 80 मीटर हर्डल में रजत व रिले में कांस्य।
अंडर 14 बालक वर्ग मे नवतेज 200 मीटर में स्वर्ण, रिले में रजत, प्रांजल 100 मीटर व हाई जम्प में स्वर्ण, 400 मीटर व रिले में रजत, कृष्ण पुंडीर शॉटपुट में कांस्य, कुमार आदित्य हर्डल में कांस्य। अंडर 17 बालक वर्ग में चेतन 400 मी. हर्डल में स्वर्ण पदक लंबी कूद में रजत, अर्णव 110 मी. हर्डल में कांस्य, रिले में स्वर्ण , मयंक जैवलिन में रजत, हैमर थ्रो में कांस्य, प्रतीक 100 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य, रिले में स्वर्ण , सुमित 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में भुवनेश 200 मीटर दौड़ तथा डिस्कस थ्रो व लंबी कूद में स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित हुआ। हैमर थ्रो में संयम ने स्वर्ण , निखिल ने 110 मी. हर्डल व रिले में रजत , प्रिंस ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य, 4×400 रिले में रजत, इंदेश ने हाई जम्प में कांस्य , सागर ने शॉटपुट में कांस्य, अतुल व निखिल ने रिले में रजत पदक प्राप्त किया । विद्यालय के संपर्क अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि गीता निकेतन में संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ साथ विभिन्न खेलों में भी दक्षता हासिल करने के लिए शारीरिक आचार्य किशोर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शारीरिक आचार्यों की एक टीम लगातार खिलाड़ी भैया बहनों को निरंतर खेलों का अभ्यास करवाते हैं जिस कारण उत्तम परिणाम आता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त सभी खिलाड़ी 36 वीं क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
विद्यालय प्रबंध समिति, प्राचार्य शिक्षकों व प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी खिलाड़ी क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।