सांसद नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र शहर के लिए रिंग रोड बनाने की भी रखी मांग
पटियाला से हरिद्वार तक 223 किलोमीटर लम्बी बनाई जाए सडक़ बनाने
4 राज्यों को जोड़ेगा यह मार्ग, व्यापारिक और धार्मिक दृष्टिï से भी महत्व है इस सडक़ का
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद सत्र के दौरान कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की मांग रखते हुए केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सडक़ बनाने की सरकार से मांग की है। इस 223 किलोमीटर लम्बी सडक़ को बनाने से 4 राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सडक़ का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टिï से बहुत अधिक महत्व है। सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में सत्र के दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा से हरियाणा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए कई राष्टï्रीय राजमार्गों को दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पटियाला से हरिद्वार तक सडक़ बनाने का प्रस्ताव रखा। पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन की सडक़ बनने से 4 राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उतराखंड को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। यह मार्ग 223 किलोमीटर लम्बा है और इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है। हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मार्ग पर 3 शुगर मिल, 5 सब्जी मंडी और 5 अनाज मंडी भी पड़ती है। इन व्यवसायिक संस्थानों में किसानों और व्यापारियों को आना जाना लगा रहता है। सांसद ने कहा कि देश के सबसे बडे राष्टï्रीय राजमार्ग एनएच 44, राष्टï्रीय राजमार्ग 152एडी और राष्टï्रीय राजमार्ग हिसार चंडीगढ को भी यह सडक़ जोडऩे का काम करेगी। इसलिए इस सडक़ को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन किया जाए। इसके साथ-साथ यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन शहरों के लिए रिंग रोड का निर्माण बहुत जरुरी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयत्नों से इस सडक़ को भारत वर्ण माला-2 में शामिल कर लिया गया है लेकिन इसके तहत इस कार्य के शुरू होने में अभी काफी वक्त लगेगा। इसलिए कुरुक्षेत्र, लाडवा व रादौर में इस सडक़ को भारत माला-1 में लेकर रिंग रोड जल्द से जल्द बनवाया जाए ताकि इस क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस सडक़ के बनने से लाखों लोगों की मांग पूरी होगी।