न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार जगमोहन आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में आईटीआई पास शुदा छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हर माह कम से कम दो रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 21 मार्च 20203 को आईटीआई के कैंपस में एक साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में मैसर्ज डेन्सो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड आईएमटी मानेसर शिक्षु नियुक्त करने के लिए आ रही है। यह कंपनी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टर्नर व मशीनिस्ट ट्रेड के इस वर्ष व पिछले वर्ष के आईटीआई पास शुदा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार करेंगी। इसमें किसी भी आईटीआई से पास छात्र भाग ले सकते है। छात्र यह भी सुनिश्चित करें कि उन्होंने अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण किया हो।