महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करने का अभियान
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि उनका संगठन देशभर के समाज को संगठित कर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाए हुए है। इस के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। सिंगला ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा द्वारा पंचकूला के अग्रवाल भवन सैक्टर 16 में अग्रज्योति दिवस के अवसर पर 8 अप्रैल को अग्रचरित्रम शुभ मुहूर्त एवं नारी शक्ति सम्मान व मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सिंगला ने बताया कि अग्रचरित्रम शुभ मुहूर्त का शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पाल जैन करेंगे। सिंगला के अनुसार अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान व मिलन समारोह अपने आप में विशेष होगा जो पूरे समाज में नारी के सम्मान का महत्वपूर्ण संदेश देगा।