न्यूज डेक्स संवाददाता
पिहोवा, 28 अक्टूबर। पुनरीक्षिण प्राधिकारी,(न0 पा0 म0 सू0) एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा, पंचकूला द्वारा हरियाणा नगरपालिका कार्पोरेशन एक्ट 1973 के अंतर्गत नियम-4 के अंतर्गत एवं भारतीय संविधान की धारा 243 जैडए में किए गए प्रावधान अनुसार जारी अधिसूचना क्रमांक एसईसी/2एमई/2020/1403 दिनांक 6 अक्टूबर 2020 एवं एसईसी/2 एमई/2020/1490 दिनांक 14 अक्टूबर 2020 के अनुसार नगरपालिका इस्माईलाबाद के 13 वार्डों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां वार्ड/बूथ वाईज तैयार की जानी है।
यह सूचियां 14-विधानसभा चुनाव क्षेत्र पिहोवा की 1 जनवरी 2020 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर तैयार की गई मतदाता सूची जिसका अंतिम प्रकाशन 25 सितम्बर 2020 के किया गया है, को आधार मानकर तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन मतदाता सूचियों के लिए दावे व आपतियां 3 नवम्बर 2020 तक सभी कार्यदिवसों में पुनरीक्षिण प्राधिकारी,(न0 पा0 म0 सू0) एवं उपमंडल अधिकारी पिहोवा कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते है। इन दावों व आपतियों को 11 नवम्बर 2020 तक निपटान किया जाएगा।
इन दावों व आपतियों के निपटान के आदेशों के विरुद्घ उपायुक्त कुरुक्षेत्र के पास 16 नवम्बर 2020 तक अपील दायर की जा सकती है। उपायुक्त कुरुक्षेत्र द्वारा अपीलों को 19 नवम्बर 2020 तक निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 27 नवम्बर 2020 को वार्ड वाईज मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।