न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनाड्य लोगों की सूची में शीर्ष पर हैं।फोर्ब्स की इस सूची में जोरदार झटका अदानी ग्रुप को लगा है,क्योंकि गौतम अदानी अब दुनिया के तीसरे सबसे धनी लोगों की फेहरिस्त से बाहर आकर 24वें नंबर पर आ चुके हैं,जबकि 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी अरबपतियों की सूची में नौंवें नंबर पर हैं। जनवरी में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति के रुप में दो माह पहले अदानी की दौलत 126 अरब डॉलर आंकी गई थी,मगर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद उनकी कंपनी के शेयर जबरदस्त धराशायी हुए थे,मगर अब अदानी की संपत्ति 47.2 अरब डॉलर है।