Home Kurukshetra News तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास पर पहुंचे भाजपा के  केंद्रीय संगठक  वी सतीश

तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास पर पहुंचे भाजपा के  केंद्रीय संगठक  वी सतीश

by ND HINDUSTAN
0 comment

केंद्रीय संगठक  ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ , मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से  की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

 वी सतीश  अपने प्रवास  के दौरान भावी रणनीति , सरकार की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों पर करेंगे मंथन

न्यूज डेक्स हरियाणा 

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठक वी सतीश सोमवार को हरियाणा के तीन दिवसीय प्रवास पर करनाल पंहुचे । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ , मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने करनाल आगमन पर केंद्रीय संगठक वी सतीश का अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया।  प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि केंद्रीय संगठक तीन दिवसीय प्रवास के दौरान सरकार और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से मंथन करेंगे।  उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक विषयों पर मंथन करते हुए भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। धनखड़ ने बताया कि केंद्रीय संगठक 11 अप्रैल मंगलवार को पंचकूला में पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सोनीपत में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।


धनखड़ ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा का गुजरात व मध्य प्रदेश की तर्ज पर संगठनात्मक विस्तार हो रहा है। गुजरात और मध्यप्रदेश में यह प्रयोग सफल रहा है। हरियाणा में भी भाजपा संगठन पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है। आज हरियाणा भाजपा के पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। अब पन्ना समिति बनाने के कार्य की ओर अग्रसर है यानि चार से पांच गुणा कार्यकर्ताओं की और बढ़ोतरी। धनखड़ ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी नीतियां और पार्टी की देशभक्ति से ओत-प्रोत रीति-नीति से समाज का हर वर्ग विशेषकर युवा वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है।

धनखड़ ने कहा कि केंद्रीय संगठक वी सतीश के तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा।  यह निश्चित रूप से संगठन को और बेहतर करने में सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार-2 के सेवाकाल का पांचवा वर्ष शुरू होने जा रहा है। पिछले नौ वर्षो में भाजपा की मोदी सरकार ने वैश्विक स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। भारत की सैन्य ताकत में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। सफल विदेश नीति, सरकार और संगठन की जनसेवा की सोच से नये सशक्त व स्वच्छ भारत की छवि उभरकर आई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?