Home Kurukshetra News होशियारपुरः नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा में जरुर लगाएं: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुरः नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा में जरुर लगाएं: कैबिनेट मंत्री जिंपा

by ND HINDUSTAN
0 comment

 मानवता मंदिर में बैसाखी महोत्सव आयोजित

न्यूज डेक्स पंजाब

होशियारपुर। मानवता मंदिर होशियारपुर में बैसाखी के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक चलने वाले बैसाखी महोत्सव को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रधान व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि परमदयाल महाराज का एक ही परम वाक्य था कि इंसान बनो। परम दयाल महाराज ने लोगों को दूरदृष्टि दी कि रुहानियत से पहले व्यक्ति का नेक इंसान बनना जरुरी है। इस दौरान उन्होंने सभी को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा के काम में लगाने के लिए उत्साहित किया। सत्संगीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका एक-एक पैसा परम दयाल जी महाराज की शिक्षा का अनुसरण करते हुए खर्च किया जाता है।

आज के समागम के दौरान अप्रैल सुबह 9:00 बजे सत्संग आरंभ होने से पहले परम शांति स्थल पर दयाल कमल जी महाराज द्वारा प्रधान ब्रह्म शंकर जिंपा सचिव राणा रणबीर सिंह, आचार्य कुलदीप शर्मा, छोटेलाल, बाबा भूपेंद्र सिंह, आत्मानंद, डॉक्टर कमला, सहजानंद, युधिष्ठिर व समस्त ट्रस्टी व सत्संगी भाई बहनों की उपस्थिती में ‘मानवता का झंडा’ आरोहण किया गया। इसके बाद फकीर लाइब्रेरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव रणवीर सिंह जी ने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने पूरे साल के आय और खर्च का ब्यौरा सभी सत्संगी भाई बहनों को पढ़कर सुनाया और अनुरोध किया कि अगर कोई अपना सुझाव देना चाहे तो वह हमारे लिए सर्वोपरि होगा।

इस अवसर पर आचार्य कुलदीप शर्मा जी,आचार्य छोटेलाल, बाबा भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर कमला, आचार्य आत्मानंद, आचार्य सहजानंद व मनोज सिंघल ने दयाल कमल जी महाराज की अध्यक्षता में पंडित फकीर चंद जी महाराज की शिक्षा की व्याख्या करते हुए कहा कि शरीर में रहते हुए कर्म मन में भक्ति और बुद्धि से ज्ञान प्राप्त करने का नाम ही मानवता है।ईश्वर प्राप्ति के लिए मानवता के सिद्धांतों पर चलना मनुष्य का परम धर्म है। दयाल कमल जी ने आए हुए सभी भाई बहनों से आह्वान किया कि हम गुरु की वाणी सुनने के बाद उस  पर अमल करने करके ही अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर देश के कोने कोने से सत्संगी भाई बहनों ने हिस्सा लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?