Home haryana कुलपति डॉ. राज नेहरू को मिलेगा नेशनल अवार्ड

कुलपति डॉ. राज नेहरू को मिलेगा नेशनल अवार्ड

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने किया  ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चयन

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय , दुधोला (पलवल) के कुलपति डॉ. राज नेहरू को ‘नेशनल स्किल बेस्ड ट्रेनिंग एंड रिसर्च अवॉर्ड-2023’ के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ (सीआईयू) के 20वें वार्षिक उत्सव में 29 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हैं। कौशल के क्षेत्र में शोधात्मक आयाम से लेकर पाठ्यक्रम तक में उनकी अहम भूमिका रही है।

कुलपति डॉ. राज नेहरू कौशल शिक्षा के मानकों के लिए गठित कई राष्ट्रीय स्तर की समितियों के सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा में महत्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में भी डॉ. राज नेहरू ने बड़ी भूमिका निभाई है। देश के पहले इन्नोवेटिव स्किल स्कूल की स्थापना कर उन्होंने केजी टू पीजी मॉडल की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वाकांक्षी उपलब्धि अर्जित की है। इसके अलावा क्लास-रूम को इंडस्ट्री के साथ एकीकृत कर उन्होंने रोजगार के नए अवसरों के सृजन करने में भी अहम सफलता हासिल की है। उन्होंने न केवल देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति के रूप में अपनी भूमिका निभाई, बल्कि देश के दूसरे राज्य भी कौशल शिक्षा के इस मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। अर्न व्हाइल लर्न मॉडल शुरू करने का श्रेय भी कुलपति डॉ. राज नेहरू को जाता है।

उन्होंने ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई के अवसर प्रदान किए हैं। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने नारा भी दिया है, ‘सीखो कमाओ और अपनी पहचान बनाओ’। इन नवाचारी प्रयोगों के लिए भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के प्रति इस अवार्ड के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश में चले कौशल अभियान को समर्पित है। इससे हमें विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा मिलेगी। भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ के इस वार्षिकोत्सव में वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालयों की स्थापना को लेकर विविध आयाम और चुनौतियों पर भी मंथन होगा, जिसमें कुलपति डॉ. राज नेहरू अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस अवार्ड के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू का चयन होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवशाली उपलब्धि है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों ने कुलपति डॉ. राज नेहरू को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?