2024 में इनेलो के पक्ष में मतदान करके जनता इन झूठे और जुमलेबाजी करने वालों को सबक सिखाएगी: अभय सिंह चौटाला
परिवर्तन यात्रा का ही असर है कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ झूठे दिखावे के लिए पूर्व नियोजित इवेंट के तहत गावों के लोगों से मिलना शुरू कर दिया है
लोग अब खुलकर बदलाव की बात कहने लगे हैं और बड़ी खुशी की बात है कि लोग इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को उम्मीद भरी निगाहों से देखते हुए अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं
न्यूज डेक्स हरियाणा
झज्जर। ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 47वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो का एकमात्र ध्येय सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानते हुए प्रदेश को नई दिशा देना और जननायक चौ. देवीलाल के सपनों को साकार रूप देना है और यह तब ही संभव है जब हर जनमानस चौ. देवी लाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए इनेलो का समर्थन दें। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपनी पदयात्रा के तहत झज्जर व बादली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही इनेलो नेता ने गांव साल्हावास, भूरावास, बिठला, ढाकला, कासनी, सुरहेती व हसनपुर में बड़ी जन सभाओं को संबोधित किया। लोगों ने बड़े गर्मजोशी के साथ अभय सिंह चौटाला और उनके साथ कदमताल मिलाकर चलते हुए लोगों का अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने सभी ग्रामीणों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस मान और सम्मान से उन्हें तो बेहद खुशी मिली ही है मगर एक अहम बात ये भी है कि उनके साथ यात्रा में चल रहे लोगों का भी इस मान सम्मान से मनोबल बढ़ा है।
आज सत्ता के अहंकार में डूबे लोग इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हो गए हैं और उन्हें भी इस बात का आभास हो गया है कि आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश के लोग उन्हें चलता कर देंगे। इसलिए मुख्यमंत्री ने सिर्फ झूठे दिखावे के लिए पूर्व नियोजित इवेंट के तहत गावों के लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। भाजपा गठबंधन सरकार ने लोगों से किए वादों को पूरा करने की बजाए उलटा मतदाताओं को सडक़ों पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने झूठ और जुमलेबाजी करते हुए सत्ता बेशक हथिया ली लेकिन अब लोग न केवल पछता रहे हैं बल्कि उस घड़ी के इंतजार में हैं जब 2024 में इनेलो के पक्ष में मतदान करके इन झूठे और जुमलेबाजी करने वालों को सबक सिखा सकें।
अभय सिंह ने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान उन्हें हर रोज हजारों लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है और ये सभी लोग देश एवं प्रदेश की सरकारों से तंग आ चुके हैं। लोग अब खुलकर बदलाव की बात कहने लगे हैं और बड़ी खुशी की बात है कि लोग इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को उम्मीद भरी निगाहों से देखते हुए अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यही जोश और साथ प्रदेश में बदलाव की क्रांति लाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा से हरियाणा में तो बदलाव का माहौल बना ही है साथ ही इनेलो के कार्यकत्र्ताओं में भी जोश पैदा हो रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि लोगों के इसी समर्थन और सम्मान को देखते हुए वे बड़े दावे के साथ ये बात कह सकते हैं कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है