न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार इंस्टिट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के प्राणी शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता को आईआईएचएस (पूर्व नाम यूनिवर्सिटी कॉलेज) का प्रिंसीपल नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि आईआईएचएस के प्रिंसीपल पद से सूरजभान मलिक के त्याग पत्र देने के बाद आईआईएचएस के प्राणी शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार गुप्ता को प्रिंसीपल नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. संजीव गुप्ता ने शुक्रवार को प्राचार्य का पद ग्रहण कर लिया है। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने कुलपति डॉ. नीता खन्ना का धन्यवाद करते हुए बताया कि वे पूरी लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे।