Home haryana एचएसजीएमसी कुरुक्षेत्र में खालसा फतेह मार्च को करेगी भव्य अभिनंदन: अजराना

एचएसजीएमसी कुरुक्षेत्र में खालसा फतेह मार्च को करेगी भव्य अभिनंदन: अजराना

by ND HINDUSTAN
0 comment

21 अप्रैल को पिपली पैराकीट पर किया जाएगा भव्य स्वागत

हरियाणा कमेटी के प्रधान की अगुवाई में किया जाएगा स्वागत

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देश की राजधानी नई दिल्ली से आरंभ हुए खालसा फतेह मार्च का हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी द्वारा 21 अप्रैल को पिपली पैराकीट पर भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। यह जानकारी स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना ने दी। एचएसजीएमसी के हैड ऑफिस में जानकारी देते हुए अजराना ने बताया कि खालसा फतेह मार्च का स्वागत हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी समिति मैंबर बीबी रविंदर कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा सहित अन्य मैंबर साहिबान एवं भारी तदाद में संगत करेगी। उन्होंने बताया कि खालसा फतेह मार्च के अभिनंदन के लिए प्रधान साहिब के दिशा-निर्देश पर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

यही नहीं, संगत को इसके लिए निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह खालसा फतेह मार्च सिख पंथ के महान जरनैल जस्सा सिंह रामगढिय़ा जी के ३०० साला शताबदी को समर्पित है, जिसका शुभारंभ गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब दिल्ली से हुआ है, जो श्री अकाल तखत साहिब श्री अमृतसर साहिब में संपन्न होगा। अजराना ने कहा कि जस्सा सिंह रागढिय़ा पंथ के महान जरनैल थे, इसलिए संगत को भारी तदाद में खालसा फतेह मार्च का स्वागत करने के लिए पिपली पैराकीट पहुंचना चाहिए। इससे पहले एचएसजीएसमी के सीईओ डीपी सिंह व कवलजीत सिंह अजराना ने कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर धर्म प्रचार के सचिव मुखत्यार सिंह, गुरुद्वारा इंस्पेकटर चीफ अमरिंदर सिंह, लीगल सहायक राजपाल सिंह, अमला प्रभारी सुखदेव सिंह, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर जज सिंह, हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरपेज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?