Home Kurukshetra News होशियारपुरःभ्रष्टाचार के हर मामले की होगी जांच, निगम में पिछली सरकार ने होर्डिंग्स लगाने को लेकर की गड़बड़ी

होशियारपुरःभ्रष्टाचार के हर मामले की होगी जांच, निगम में पिछली सरकार ने होर्डिंग्स लगाने को लेकर की गड़बड़ी

by ND HINDUSTAN
0 comment

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने जांच के आदेश दिए, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी

न्यूज डेक्स पंजाब

होशियारपुर। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के साथ काम कर रही है। इस लिए हर भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, चाहे वह कोई राजनीतिक व्यक्ति हो या बड़ा अधिकारी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछली सरकार के दौरान होर्डिंग्स लगाने को लेकर हुई गड़बड़ी की बात उनके ध्यान में आई है, जिस संबंध में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि आरोपी कोई भी क्यो न हो, उसके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार को खत्म कर प्रदेश के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। लोगों ने भगवंत मान जी के नेतृत्व पर विश्वास इस लिए जताया है क्योंकि हमारी सरकार कट्टर ईमानदार सरकार है। उन्होंने कहा कि जिले में नगर निगम या किसी भी विभाग में कोई भ्रष्टाचार का मामला किसी के ध्यान में आता है तो बिना किसी संकोच के उनसे संपर्क करें या लिखित शिकायत दें, ताकि भ्रष्टाचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?