मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जोश और उत्साह
विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किया गांवों का दौरा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम 1 से 3 मई तक
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव की चौपाल में लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। इस जिले के ही नहीं प्रदेश के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद करेगा। इस जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 से 3 मई तक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत रहेंगे और थानेसर हल्का में गांव अमीन, बारना और ज्योतिसर में पहुंचेंगे।विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने गांव अमीन, बारना व ज्योतिसर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दौरा किया और यहां पर प्रबंधों को लेकर गांव के सरपंच और अधिकारियों से बातचीत भी की है। विधायक ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पहली बार कुरुक्षेत्र के गांवों में पहुंचेंगे, यहां पर लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे और अपने मन की बात को साझा करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब गांव के लोग खुले मन से अपनी समस्याएं और गाव के विकास कार्य सीधा मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल थानेसर हल्का के 4 गांवों में पहुंचाएंगे। इस जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है।विधायक सुभाष सुधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 मई से 3 मई तक जन संवाद कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल थानेसर हल्का के 3 गांवों अमीन, बारना, ज्योतिसर में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान भी करेंगे। इस जन संवाद कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इन गांवों के लोगों के बीच रहकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मन की बात को साझा करेंगे और लोगों के मन की बात को भी सुनेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल और आमजन के बीच सीधा संवाद होगा। इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। कुरुक्षेत्र के इतिहास में पहली बार कोई भी मुख्यमंत्री लगातार 3 दिन लोगों के बीच रहेगा। इस जन संवाद कार्यक्रम से थानेसर हल्का के ही नहीं पूरे जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों से विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का मिल रहे फायदे के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी रुबरु होंगे। इस मौके पर राम मेहर शर्मा, देवी दयाल शर्मा, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, गौरव जैलदार आदि उपस्थित थे।फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 15 से 18