होशियारपुर । मेयर नगर निगम सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए खुला दरबार लगाने के निर्देश दिए हैं। इस तहत कार्यालय नगर निगम होशियारपुर में 29 अप्रैल 2023 समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला दरबार आयोजित किया जाएगा, जहां आम जनता की नगर निगम से संबंधित शिकायतों/समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर ही उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस खुले दरबार में आकर अपनी समस्या रखने और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।