Home haryana विश्वास पब्लिक स्कूल में जशनजोत सिंह हेड ब्वाय और ईशवीन हेड गर्ल बने

विश्वास पब्लिक स्कूल में जशनजोत सिंह हेड ब्वाय और ईशवीन हेड गर्ल बने

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता/ डॉ प्रदीप गोयल

शाहाबाद। विश्वास पब्लिक स्कूल में आयोजित विद्यार्थी परिषद शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्या स्नेह राजपाल ने परिषद के सदस्यों को अनुशासन, लग्न तथा कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई ।विद्यार्थी परिषद में जशनजोत सिंह हेड ब्वाय, ईशवीन को हेड गर्ल, कपीश वर्मा को डिप्टी हेड ब्वाय, मुस्कान को डिप्टी हेड गर्ल, हिमांशु पोपली को डिसिप्लिन ब्वाय व निहारिका को डिसिप्लिन गर्ल, यशांक को डिप्टी डिसिप्लिन ब्वाय तथा आदि राणा को डिप्टी डिसिप्लिन गर्ल, चेतन को स्पोर्ट्स इंचार्ज और इशरत को असेम्बली इंचार्ज बनाया गया।

प्राचार्या ने सभी सदस्यों को उनके उत्तरदायित्वों का संज्ञान करवाया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद के सदस्य विद्यालय में मजबूत स्तंभ की तरह होते हैं। जिन पर कर्तव्य पालन का दायित्व होता है। विद्यार्थी परिषद के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस के इंचार्ज ने हाउस के अनुसार कप्तान तथा उप कप्तान के नाम को घोषित किया तथा बैज और सैशे डालकर सम्मानित किया। भगत सिंह हाउस इंचार्ज ने वासु को कप्तान तथा शौर्य को उपकप्तान का सैशे पहनाया। रामतीर्थ हाउस में कप्तान पलक डावर तथा सुदीक्षा उपकप्तान को सैशे पहनाकर सम्मानित किया। सुभाष हाउस में कप्तान हर्षप्रीत तथा उप कप्तान ऐशिका को सैशे पहनाया। स्वामी विवेकानंद हाउस में कप्तान मिलनजोत तथा उप कप्तान सुखमन को सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ तथा छात्र उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?