Home haryana 40 प्लस तापमान पर दत्तौड़ के दादा बुढ़ीयाली धाम पर विश्व शांति के लिए कर रहे बाबा तपस्या

40 प्लस तापमान पर दत्तौड़ के दादा बुढ़ीयाली धाम पर विश्व शांति के लिए कर रहे बाबा तपस्या

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। 40 प्लस तापमान पर विश्व शांति की कामना को लेकर  बाबा धूनी नाथ व बाबा जोनी नाथ 9 धूनी तपस्या कर रहे है। 3 जून से अन्न त्याग कर बाबाओं ने गांव दत्तौड़ स्थित दादा बुढ़ीयाली धाम पर तपस्या शुरू की । धाम पर नेपाल से आए  बाबा रमेश गिरी ने बताया कि वर्तमान समय  में कोरोना महामारी ने विश्व में कोहराम मचा रखा है। हर तरफ अफरा तफरी जैसा माहौल बना हुआ है। अपने ही अपनों से दूरी बना रहे है।

ऐसे में साधु समाज का भी दायित्व बनता है कि वे इस माहोल को बदलनें की दिशा में कोई काम करे । बाबा धूनी नाथ ने बताया कि भक्ति और अंधविश्वास में बड़ा फर्क होता है। लोगों की भलाई व प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेकर भगवान की साधना करना भगति कहलाता है। जबकि अपने स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित करना अंधविश्वास की श्रेणी में आता है। हमें अंधविश्वास से बचना चाहिए और सदैव लोगों की भलाई का कार्य करना चाहिए । 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?