Home Kurukshetra News सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया अलवर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया अलवर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

by ND HINDUSTAN
0 comment

मंत्री श्री जूली ने बेटियों ने कराया मिशन एजुकेशन लॉन्च

विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण

न्यूज़ डेक्स संवाददाता राजस्थान

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से  निजी स्कूलों की तर्ज पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए गए हैं जिनमें जरूरतमंद बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

            मंत्री जूली शुक्रवार को अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गांव भजेडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विकास एवं नवीनीकरण कार्यो के लोकार्पण के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। बतौर मंत्री राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी निःशुल्क अध्ययन के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि स्कूटी, मिड-डे मील, छात्रवृति, शिक्षा का अधिकार के तहत निःशुल्क शिक्षा जैसे नवाचार विद्यार्थियों के लिए निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगें। उन्होने कहा कि सीएम गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल कर राज्य के राज्य सेवा के कर्मचारी व उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होने विद्यालय में प्रतिभाशाली बेटी वंशिका के नाम पर कम्प्युटर लैब बनवाने की घोषणा की साथ ही विद्यालय में शीघ्र ही विज्ञान संकाय शुरू करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होने शतरंज खिलाडी रिया सहित अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र सौंपकर उनकी हौसला अफजाई की।

    मंत्री टीकाराम जूली ने कक्षा तीन की छात्रा वंशिका एवं कक्षा चार की छात्रा वंदना से जीएसएलवी मिशन एजुकेशन को लॉन्च कराया।

            इस अवसर पर मंत्री श्री जूली ने बताया की मोजेक इण्डिया, सहगल फाउन्डेशन, भामाशाह एवं ग्रामीणों के सहयोग से अलवर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय एक मॉडल के रूप में विकसित हुए है। शिक्षा विभाग की टीम के सहयोग से इन सरकारी विधालयो का जो कायापलट किया है उसे देखने के लिए देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी डेलिगेशन पहुंच रहे है।

   मंत्री श्री जूली ने मोजेक इण्डिया, सहगल फाउन्डेशन द्वारा कृषि ज्योति योजना अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय भजेडा में करीब 35 लाख रूपये की लागत से नवीनीकरण कार्य, करीब 6 लाख रूपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट, समसा द्वारा करीब 20 लाख रूपये की लागत से दो भवन एवं विधायक कोष से करीब 1.5 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?