Home haryana अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह 7 मई को-निंदी

अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह 7 मई को-निंदी

by ND HINDUSTAN
0 comment

अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

समारोह में राज्यसभा सदस्य कार्तियेक शर्मा होंगे मुख्यातिथि, विधायक सुभाष सुधा करेंगे अध्यक्षताकुलदीप शर्मा गोल्डी

श्रीश्री 1008 श्री महंत रुद्रपुरी जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मसरोवर तट कुरुक्षेत्र पर स्थित सारस्वत धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा समारोह-नरेंद्र शर्मा निंदी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला ब्रह्मसरोवर तट कुरुक्षेत्र में 7 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीश्री 1008 श्री महंत रुद्रपुरी जी महाराज के सानिध्य में सारस्वत धर्मशाला में आयोजित इस समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुभाष सुधा करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी तथा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रात: 10 बजे प्रारंभ होने वाले इस जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर दोपहर को सहभोज भी आयोजित किया गया है। नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम सबके आराध्य थे। वे किसी जाति विशेष व संप्रदाय के विरुद्ध नहीं थे। उन्होंने आततायी ताकतों को खत्म करने के लिए शस्त्र उठाया था। निंदी तथा गोल्डी ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लें। बताया गया है कि इस समारोह में सभा से जुड़े जिला और प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के गणमान्य सदस्य भी शामिल होंगे।कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?