एक दिन पहले आतंकी हमले में पांच जवान हो गए थे शहीद
न्यूज डेक्स जम्मू कश्मीर
जम्मू। बारामूला के करहामा कुंजर क्षेत्र में यारहोल बाबापोरा कुलगाम वासी आतंकी आबिद वानी को भारतीय सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। आबिद वानी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का सदस्य था। उसके अन्य आतंकी साथियों की धरपकड़ के लिए भारतीय सुरक्षा बल का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। भारतीय सुरक्षा बलों की राजौरी के कंडी जंगल में अलगाववादी संगठन से जुड़े आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी,जिसमें आतंकवादी आबिद वानी को मार गिराया गया है।
आबिद वानी के पास से संवेदनशील सामग्री के अलावा एके-47 राइफल बरामद की गई है।काबिलेगौर है कि एक दिन पहले आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के 5 जवान शहीद हो गए थे। शुक्रवार को राजौरी के बाद बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ के 72 घंटों के दौरान तीन आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।गौरतलब है कि राजौरी में हिमाचल के दो जवानों की मौत मुठभेड़ के दौरान आईडी ब्लास्ट में हो गई थी. वहीं चार घायलों को हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया था, वहां उपचार के दौरान तीन और जवान शहीद हो गए थे। इनके अलावा एक मेजर भी उपचाराधीन है।