न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।वर्ष 2010 बैच के इन चारों आईपीएस अधिकारियों को एसपी से एसएसपी बनाया गया है।इनमें सुलोचना गजराज, संगीता कालिया, राजेश दुग्गल और सुरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। पदोन्नति पाने वालीं दो महिला आईपीएस राज्य के दो मंत्रियों की टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में आई थीं। हरियाणा के राज्य मंत्री ओपी यादव ने सुलोचना गजराज पर गंभीर आरोप लगाए थे,जबकि फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान संगीता कालिया को हरियाणा के कद्दावर मंत्री अनिल विज द्वारा गेट आउट कह दिया था,लेकिन एसपी संगीता कालिया बाहर नहीं गई तो उनका तबादला कर दिया गया था।