Home haryana पहरावर जमीन पर सरकार के निर्णय से सर्व समाज में खुशी की लहर: सुनील शर्मा

पहरावर जमीन पर सरकार के निर्णय से सर्व समाज में खुशी की लहर: सुनील शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment
  • कहा, न जमीन कम हुई और न ही लोकेशन बदली
  • जल्द बनेगा भगवान परशुराम भवन परिसर
  • परिसर में बनाए जाएंगे स्कूल, कालेज व अस्पताल

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) में मुख्य समन्वयक, उद्योग सुनील शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा रोहतक को नगर निगम रोहतक की भूमि 33 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर देने के निर्णय को लेकर सर्व समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने आज रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह में सुनील शर्मा की मौजूदगी में एकित्रत होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है और लड्डू बांटे हैं। उन्होंने कहा कि गांव पहरावर जमीन का मसला लगभग दो साल से लम्बित था, जिसका मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थाई समाधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जमीन को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि जितनी जमीन पहले थी उतनी ही जमीन अब है और ना ही लोकेशन को बदला गया है बल्कि दो तीन हिस्सों में बटी जमीन को एक स्थान पर किया गया है। 

रोहतक व आसपास के जिला से आए समाज के लोगों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि उक्त जमीन पर जल्द ही भगवान परशुराम परिसर निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में जरूरी औपचारिकता जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम परिसर में स्कूल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संस्था को जमीन देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र पर विशेष फोकस है। इसलिए भगवान परशुराम परिसर में जल्द स्कूल, कॉलेज व अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। 

सुनील शर्मा ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा एक पंजीकृत संस्था है और 100 से अधिक वर्षों से सक्रिय रूप से शिक्षण संस्थान चला रही है। वर्तमान में सभा द्वारा रोहतक में एक डिग्री कॉलेज, एक बी.एड. कॉलेज और एक स्कूल चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा प्रस्तावित भूमि का उपयोग मौजूदा शैक्षणिक संस्थानों के विस्तार के लिए किया जाएगा। सुनील शर्मा ने कहा कि कब्जा सौंपने से पहले सभा को विस्तृत नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए नगर निगम, रोहतक और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के बीच एक समझौता किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, गौड ब्राह्मïण कॉलेज के प्राचार्य जयपाल शर्मा, आजाद अत्री, प्रवीन कौशिक, कमल यादव, कर्मबीर कौशिक, संदीप कौशिक, तरूण सन्नी शर्मा, शुभम भारद्वाज, अनिल बोहर, सतनारायण बोहर, श्रीभगवान, भीम भारद्वाज, जितेंद्र ठेकेदार, धर्मबीर शर्मा, राजेंद्र पहरावर, डॉ कपिल कौशिक, रणबीर शर्मा, नवीन मसूदपुर, नवीन शर्मा, तरूण शर्मा, अनिल शर्मा, बिजेंद्र, आजाद पहरावर, सतीश पहरावर, संदीप कौशिक, कर्मबीर कौशिक व विनोद भूषण पहरावर आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?