न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,4 नवंबर। हॉल ही में 1.5 लाख के सबसे प्रख्यात वैज्ञानिकों व शोधकर्त्ताओं की हालिया अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग रैङ्क्षकग में स्कोपस डेटाबेस के आधार पर विश्वविख्यात वैज्ञानिकों जॉन पी.ए. लोएनिदिस, केविन डब्ल्यू. बोयैक और जेरोइन बास (2020) ने ‘अपडेटेड साइंस-वाइड ऑथर डटबसेस ऑफ़ स्टैंडर्डज़ेड साइटेशन इंडीकेटर्स’ विषय पर आधारित पत्रिका में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरूक्षेत्र के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ महेश पाल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ अश्वनी कुमार का नाम शामिल किया है।
इस शोध पत्रिका के अनुसार डॉ महेश पाल को जियोलॉजिकल एंड ज्योमेटिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध के लिए 130वें स्थान पर रहे वहीं डॉ अश्वनी कुमार ऊर्जा के क्षेत्र में शोध कार्य करने के लिए 2383वें स्थान पर रहे। इसके अलावा डॉ महेश पाल को जियोलॉजिकल एंड जियोमैटिस के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भारत में नंबर 1 में वर्गीकृत किया गया है। संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ सतीश कुमार ने संस्थान के प्रोफेसरों डॉ महेश पाल व डॉ अश्वनी कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
