न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण चण्डीगढ़ मंडल चंडीगढ़ के अन्तर्गत पुरातत्व संग्रहालय थानेसर, कुरुक्षेत्र में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई 2023 को मनाया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र एवं थानेसर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर कुरुक्षेत्र की दसवीं की छात्रा हीना ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान हिमांशी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरमान गीता निकेतन आवासीय विद्यालय तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार पायल गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्राप्त किया।
इस दौरान छात्रों को संग्रहालय में रखे पुरातत्व शेष के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान भ्रमण करने आए स्थानीय गणमान्य निवासियों, छात्र-छात्राओं आदि का मुख्य अतिथि के रूप में डॉ भगत सिंह (प्रोफेसर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) संग्रहालय प्रभारी जितेन्द्र शर्मा (सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्) तथा चण्डीगढ मण्डल कार्यालय से आए पंकज भारद्वाज (सहायक पुरातत्व) ने मार्गदर्शन किया एवं हमारी विरासत को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं संग्रहालय के पुरातत्व शेष के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मृत्युंजय कुमार, रोहित कुमार तथा मंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने सहयोग दिया।