Home Kurukshetra News ड्यूटी पर नहीं था,मगर जिम्मेदारी को समझा इस पुलिस कांस्टेबल ने,इसी बहादुरी से टली आगजनी की बड़ी घटना

ड्यूटी पर नहीं था,मगर जिम्मेदारी को समझा इस पुलिस कांस्टेबल ने,इसी बहादुरी से टली आगजनी की बड़ी घटना

by ND HINDUSTAN
0 comment

बंद पड़े मकान में आग लगने से मचा था हड़कंप,बाजार में निजी काम से आए कांस्टेबल अरविंद सिहाग ने दिखाई बहादुरी

घर का दरवाजा खोल अंदर घुसकर गैस सिलैंडरों को निकाला बाहर

न्यूज डेक्स राजस्थान

पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। राजस्थान पुलिस का एक कांस्टेबल निजी काम से मार्केट में था,तभी वहां एक भवन में आगजनी के कारण अफरा तफरी मची देख,वह घटनास्थल की ओर लपका। हालांकि वह ड्यूटी पर नहीं था और ना ही उसे किसी ने सहायता के लिए कहा था,मगर उसने अपनी जिम्मेदारी को समझा और घुस गया उस भवन में जहां से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर ना आव देखा ना ताव,सीधा भीतर गया और सबसे पहले भवन में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर ले जाकर पटका,ताकि भरे बाजार में एलपीजी सिलेंडरों की वजह से विस्फोट स्थिति ना बने।उसने पूरी सूझबूझ से काम लेते हुए आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए और वहां पहुंची दमकल केंद्र की टीम को भी सहयोग किया,जिसकी वजह से यहां आगजनी की बड़ी वारदात होने से टल गई। कांस्टेबल का नाम है अरविंद सिहाग,उसके जज्बे की यहां मार्केट में खूब चर्चा रही।

बता दें कि कसबे के वार्ड 15 की एक व्यस्तम मार्केट में दुकान के ऊपर बने एक बंद पड़े मकान में आग लगने से हड़कम्प मच गया।बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई इस आगजनी की घटना में पुलिस के कांस्टेबल अरविंद सिहाग व पालिका प्रशासन के दमकल कर्मियों के साहस की बदौलत समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा इस घटना में एक बड़ा हादसा हो जाता। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गौरतलब है कि मात्र 15 फीट की गली में स्थित इस मार्केट में अधिकतर कपड़े के शोरूम है। अगर आग नीचे दुकानों तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गुरु कृपा मैचिंग एवं दुपट्टा सैंटर के ऊपर स्थित एक बंद मकान में से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

इससे पूर्व घटना की सूचना मिलते ही बाजार में किसी काम से आए पुलिस के कांस्टेबल अरविंद सिहाग  अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए बंद पड़े मकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर उठते घुंए के गुब्बार के बीच मकान में पड़े 2 गैस सिलैंडरों को बाहर निकाला। इसके बाद घर में पड़े पानी से आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में मकान में पड़ा एक कूलर, खिड़कियां व दरवाजे जलकर राख हो गए। घटना के वक्त मकान मालिक राकेश पुत्र श्योपतराम जाति नाई निवासी पंडितांवाली हॉल पीलीबंगा पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपनी ई-मित्र की दुकान पर था जबकि राकेश की पत्नी किसी कोर्स की तैयारी हेतु लाईब्रेरी गई हुई थी। दुकानदारों ने बताया कि समय रहते कांस्टेबल अरविंद सिहाग द्वारा गैस सिलैंडरों को घर से बाहर निकालना व समय पर दमकल के पहुंचने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?