न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 5 नवम्बर। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि राज्य सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना (एनटीएसई) चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उदेश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस छात्रवृति योजना के तहत देशभर में 2 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है।
उन्होंने वीरवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के चयन हेतू चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि एनटीएसई योजना के प्रथम लेवल के तहत आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर 2020 है और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा यह प्रथम चरण की परीक्षा 13 दिसम्बर 2020 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित 186 प्रतिभाशाली विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एनटीएसई लेवल-2 के लिए पात्र होंगे। ॉ
उन्होंने कहा कि एनटीएसई लेवल-2 के लिए परीक्षा 13 जून 2021 को एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा आयोजित की जाएगी और एनटीएसई लेवल-2 में उतीर्ण देश भर के करीब 2 हजार विद्यार्थियों छात्रवृति नियमानुसार दी जाएगी। इस छात्रवृति के तहत प्रतिमास कक्षा दसवीं से बारहवीं तक 1250 रुपए, कक्षा स्नातक एवं स्नातकोतर के लिए प्रतिमास 2 हजार रुपए व पीएचडी के विद्यार्थियों को यूजीसी के नियमानुसार छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति परीक्षा (एमएमएमएस-2020) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2020 है और इस छात्रवृति के लिए परीक्षा 20 दिसम्बर 2020 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन छात्रवृतियों के लिए आनलाईन आवेदन हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाईट डब्लयूडब्लयूडब्लयूडाटबीएसईएचडाटओआरजीडाटइन व एससीईआरटी की बेबसाईट एससीईआरटीहरियाणाडाटजीओवीडाटईन पर कर सकते है। छात्रवृतियों से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0124-231909, 2301981 पर सम्पर्क किया जा सकता है।