Home haryana रोडवेज वर्कर्स यूनियन (SKS) के भारी मतों से जीत दर्ज कर नरेश सिवाच प्रधान एवं जयकुंवार दहिया सचिव बनेःदहिया

रोडवेज वर्कर्स यूनियन (SKS) के भारी मतों से जीत दर्ज कर नरेश सिवाच प्रधान एवं जयकुंवार दहिया सचिव बनेःदहिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

28 मई को सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी जींद रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगेः सिवाच

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।  आज हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं ए आईआरपीडब्ल्यूएम डिपो कमेटी की नवनिर्वाचित कमेटी को शपथ दिलाने के लिए सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच द्वारा की गई एवं संचालन पूर्व डिपो सचिव सतबीर मुंढाल द्वारा किया गया ।

नवनिर्वाचित कमेटी में नरेश सिवाच प्रधान, जयकुॅवार दहिया सचिव, बलजीत सिंह कैसियर ,प्रदीप हुड्डा उपप्रधान, राजीव सह सचिव, एवं जयवीर फौजी जसिया को ऑडिटर पद पर शपथ दिलाई गई । सभी पदाधिकारियों ने यूनियन के प्रति गंभीरता को लेते हुए हरियाणा एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने का आश्वासन दिया और यूनियन की रूपरेखा देखते हुए संविधान के अनुरूप कार्य करने का आश्वासन दिया।

कर्मचारी नेता प्रदीप शर्मा सुमेर सिवाच एवं रणवीर मलिक द्वारा सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं को विश्वासपात्र आश्वासन दिलाया कि आने वाली 28 मई को रोडवेज रोहतक डिपो से सैकड़ों की तादात में कर्मचारी मांग मुद्दों को लेकर जींद रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे एवं किसी भी सूरत में बड़े से बड़े आंदोलन का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे।

जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच एवं जयवीर चैहल ने अपने संबोधन में बताया कि हरियाणा सरकार जो कर्मचारी विरोधी नीतियों के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के नाम से ठेकेदारो को लाभ पहुंचाने वाली संस्था लेकर आई है इसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पूर्ण रूप से विरोध करता है एवं सरकार से मांग करता है कि सभी सरकारी विभागों में पूर्ण रूप से पक्की और स्थाई नौकरी दी जाए, कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त के पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए ,हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 1000 बसें प्रत्येक वर्ष शामिल की जाए, कर्मशाला के कर्मचारियों की लंबे समय से खाली पड़े पदों को पक्की भर्ती करके कर्मचारियों को समायोजित किया जाए ,कर्मशाला में बंद किए गए साबुन, एवं छुट्टियों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, क्लर्क एवं परिचालक का पे ग्रेड पंजाब के समान किया जाए ,चालक, परिचालक एवं कर्मशाला स्टाफ का समान काम समान दाम की नीति अपनाकर सीनियर जूनियर के तमाम केसों को निपटाया जाए, तकनीकी वेतनमान लागू किया जाए, बार-बार परिवहन मंत्री से हुई बातचीत के जो आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है तुरंत प्रभाव से आदेश जारी किए जाएं, वित्त विभाग से अनुमति लेकर सभी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जाए ,एक्स ग्रेशिया पॉलिसी पूर्व निर्धारित जो लंबे समय से चली आ रही थी पूर्ण रूप से पुरानी एक्स ग्रेशिया पॉलिसी बहाल की जाए ,ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक लगाई जाए, आपसी स्थानांतरित ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाए, आदि आदि।

सभा में मुख्य रुप से सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव जयबीर चहल, प्रेमसिहं, जोगिंदर दलाल ,मनजीत पांचाल मौजूद रहे एवं रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य के नेता प्रदीप शर्मा ,विजेंद्र सिंह, सुमेर सिवाच, रणबीर मलिक, हिम्मत आदि मौजूद रहे अन्य संगठनों से कर्मचारी 1004 यूनियन के डिपो प्रधान सुरेश नेहरा, संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता दीपक हुड्डा, एस सी यूनियन के डिपो उपप्रधान मान सिंह के इलावा हेमचंद्र राठी, अनिल नरवाल, मोहन, राजपाल पुनिया, रणबीर दहिया,  मनोज बल्हारा, यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार, सत्यवान नेहरा ,नवीन कुमार, नरेंद्र राव आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?