Home Kurukshetra News सर्दियों के मौसम में खादी शरीर को लाभ देगी व बीमारियों से बचाएगी : सतपाल

सर्दियों के मौसम में खादी शरीर को लाभ देगी व बीमारियों से बचाएगी : सतपाल

by ND HINDUSTAN
0 comment


फेस्टिवल सीजन के उपरांत सर्दियों के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ की विशेष तैयारी

एनडी हिंदुस्तान

कुरुक्षेत्र – कुरुक्षेत्र स्थित खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव सतपाल सैनी का दावा है कि सर्दियों के मौसम में खादी हर दृष्टि से शरीर को लाभ देती है। सर्दियों के मौसम में खादी शरीर को सर्दी से तो बचाती ही है साथ ही त्वचा रोग से भी बचाती है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए उनके संस्थान ने भी विशेष तैयारियां की हैं। सतपाल सैनी ने कहा कि सर्दी के लिए सबसे सस्ते कपड़े के तौर पर खादी उपलब्ध है। फेस्टिवल सीजन में भी खादी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है। हर साल सर्दियों के शुरुआत और फेस्टिवल सीजन में खादी ग्रामोद्योग की ओर से विशेष वैरायटी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों के सीजन में लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। सतपाल सैनी के अनुसार खादी ग्रामोद्योग के कपड़े लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं क्योंकि खादी के कपड़ों में एक अलग ही चमक और कड़कपन रहता है। इसलिए भी लोगों को खादी के कपड़े खरीदना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। खादी ग्रामोद्योग में विशेष रूप से खादी से तैयार कपड़ों की सर्दियों के सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड रहती है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?