अंकिता अग्रवाल/न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के गृह जिला अंबाला की नगर निगम में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को छापेमारी की है। इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते का निरीक्षण जारी है। इस दौरान टीम ने टैक्स,इंजीनियरिंग ब्रांच, ME ब्रांच, सेनिटेशन ब्रांच, एनडीसी,बर्थ एंड डेथ ब्रांच व लाइट ब्रांच समेत अन्य ब्रांच के रिकॉर्ड को खंगाला। इसी के साथ इस टीम ने निगम के पूरे स्टाफ की हाजिरी की भी जांच की।पता चला है कि हाजिरी रजिस्टर की जांच के अलावा लंबित फाइलों को लेकर भी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। आठ माह पहले भी नगर निगम में मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते द्वारा छापेमारी की जा चुकी है।