यादव ने जी 20 राष्ट्रों और देश भर में 37 स्थानों पर अभियान में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद दिया
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज मुम्बई में जुहू समुद्र तट(बीच) पर जी20 मेगा समुद्र तट स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यादव ने जी20 राष्ट्रों और देश भर में 37 स्थानों पर अभियान में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और पर्यावरण सचिव लीना नंदन तथा केन्द्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।